मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश्वर गुप्ता के इस्तीफा की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाई
*रेली एवं मानव श्रृंखला में वोट चोर गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो नारे के साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब,राजस्थान ,कश्मीर के राज्यों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया*
*कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट*
ग्वालियर /दिल्ली । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र, संविधान एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को लेकर लगातार प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है । इसी क्रम में नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय अजय भवन आई टी ओ रोड से रैली निकालकर मानव श्रृंखला का आव्हान किया था। जिसके तहत आज आंदोलन में दिल्ली और उसके आसपास के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा,कश्मीर,के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के गगन नारों के साथ आई टी वो रोड स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय अजय भवन से बहादुर शाह रोड तक रैली निकाल कर प्रमुख मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर सभा आयोजित की गई।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रैली एवं मानव श्रृंखला का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव कॉम डी राजा, राष्ट्रीय सचिव कॉम गिरीश शर्मा,कॉम अमरजीत कौर, कॉम रामकृष्ण पंडा, कॉम टी संतोष कुमार, कॉम एनी राजा, कॉम रामकृष्ण, कॉम पल्लव सेन गुप्ता, कॉम दिनेश वार्ष्णेव, कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट ,कॉम विवेक शर्मा ने किया।
लोकतंत्र में जनता सर्वाेच्च है और उसका सबसे महत्वपूर्ण अधिकार उसका वोट है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्वाचन संस्थाओं की विश्वसनीयता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और उसके मत की स्वतंत्रता सर्वाेपरि है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात जनता के सामने रखना व्यक्ति और राजनीतिक दलों का मौलिक अधिकार है।
दिल्ली रैली एवं मानव श्रृंखला में ग्वालियर मध्य प्रदेश से पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट,कॉम अनवर खान , कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम आनंद ठाकुर, कॉम भूपेश पलरिया के अलावा पार्टी के हजारों वरिष्ठ नेता , पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं महिला पुरुषों ने भाग लिया।