एलएनआईपीई ग्वालियर में तीन दिवसीय नेट-सेट प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दिए महत्वपूर्ण टिप्स l
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय नेट-सेट (NET/SET) प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न ।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अनिल करवंडे, पूर्व प्राचार्य, आईडीसीपीई कॉलेज एवं संस्थापक, नेट जेआरएफ गुरुकुल तथा डॉ. संगीता ए. श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक, साकेत कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कल्याण, मुंबई ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नेट/सेट परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री के चयन, समय प्रबंधन, प्रश्नों के अभ्यास तथा प्रभावी परीक्षा रणनीति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें सुनियोजित अध्ययन और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि प्रभारी कुलपति प्रो. जोसफ सिंह की उपस्थिति ने कार्यशाला के महत्व को रेखांकित किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विशेषज्ञों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त किया।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के साथ-साथ उच्च शिक्षा, शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। एलएनआईपीई का ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन किया गया ।