सनातन धर्म मंदिर में शरद पूर्णिमा मनी, 300 किलो दूध की खीर का प्रसाद बांटा गया
ग्वालियर। सुप्रसिद्ध और भक्तों की अगाध आस्था का केन्द्र सनातन धर्म मंदिर में शनिवार को धूमधाम से शरद पूर्णिमा मनाई गई। शरद पूर्णिमा पर देर सायं को भगवान को खीर का भोग लगाकर भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। लगभग 300 किलो दूध की खीर को बांटा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सनातन धर्म मंदिर ग्वालियर का एक प्रमुख और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जहाँ त्योहारों और विशेष अवसरों पर ऐसे भव्य आयोजन और भंडारे होते रहते हैं। इस मौके पर मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल, रमेश चंद गोयल, अजय गोयल, रविन्द्र सिंघल चौबे सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।