ग्वालियर । लंबे समय से हिंदू महासभा एजी ऑफिस के पास चल रहे अवैध मदरसे को लेकर जांच के साथ अंकुश लगाने की मांग कर रही थी। आज मदरसे में जो हो रहा था वह जनता के सामने है । हिंदू महासभा इसका विरोध नहीं करें इसलिए जिला प्रशासन ने धारा 163 लगाकर विरोध रोकने का प्रयास किया। हिंदू महासभा का स्पष्ट कहना है कि मदरसे की अवैध निर्माण जो की एजी ऑफिस की भूमि से लगा हुआ है भूमि पर अवैध रूप से बना हुआ है उस पर बुलडोजर चलाया जाए। मध्य प्रदेश के सभी मदरसों की जांच की जाए मदरसे में मिली बच्चियों के डीएनए की जांच की जाए जिससे हिंदू परिवारों की बच्चियों होने का आशंका का स्पष्टीकरण किया जा सके । मदरसे जुड़े हुए गुड्डू वारसी सहित शुक्रवार को आने वाले मुसलमानों की जांच की जाए उक्त मांग को लेकर जिला प्रशासन की रोक के बाद भी हिंदू महासभा ने के पदाधिकारी ने आज हिंदू महासभा भवन , दौलतगंज में विरोध प्रदर्शन कर 7 दिवस में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सड़कों पर विरोध करने की घोषणा की है। विरोध प्रदर्शन में हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेले,जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक, जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते,हेमराज जाटव,जिला युवा अध्यक्ष आनंद माहौर, धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता, रोहित जाटव, प्रवीण अष्ठाना, संतोष प्रजापति, आदि उपस्थित थे। संचालन चंद्रशेखर दंडवते, प्रवीण अष्ठाना, राहुल गुप्ता ने किया। आभार रोहित जाटव ने माना।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur