माथुर वैश्य इंटरनेशनल लश्कर क्लब,ग्वालियर एवं दिव्य दृष्टि नेत्रालय एवं लेजर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में समर्थ बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सी ब्लॉक में एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया| शिविर में ग्वालियर की सुप्रसिद्ध वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विजय आहुजा जी एवं डॉ ज्योत्सना शर्मा जी ने अपनी सेवाएं प्रदान की और मरीजों का गहन परीक्षण किया शिविर के दौरान 200 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों एवं जरूरतमंदों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई जांच के उपरांत मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए मरीजों को चिन्हांकन कर उनकी निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था शीघ्र ही सुनिश्चित की गई है इसके साथ ही मरीज को दवाइयां एवं चश्मे भी निशुल्क प्रदान किए गए|
नेत्र विशेषज्ञ डा विजय आहुजा जी ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हमें जब भी समय मिले सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहना चाहिए| माथुर वैश्य इंटरनेशनल लश्कर क्लब के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए क्लब द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं सामाजिक शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके तथा मानवता की सेवा हेतु भोजन प्रसादी वितरण एवं गौमाता सेवा निरंतर जारी रहेगी| शिविर में शिविर संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता का विशेष योगदान रहा। क्लब के ऊर्जावान सचिव विनीत कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस शिविर में समर्थ स्कूल के संस्थापक दिलीप श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामाजिक संस्था आनंद नगर सेवा समिति के अध्यक्ष पी एन खंडेलवाल,सचिव आजाद सिंह सरदार, कपिल शर्मा आशीष जौहरी,वेद प्रकाश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर माथुर वैश्य इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर एस एन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता,गवर्नर प्रतिनिधि शिव शंकर गुप्ता,रीजन चेयरमैन राम मोहन गुप्ता, जोन चेयरमेन शिव नारायण गुप्ता, गालव क्लब के अध्यक्ष विशाल पंकज गुप्ता,यूथ क्लब के अध्यक्ष वैशांत गुप्ता, अनूप गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, डी के गुप्ता एडवोकेट, दिनेश गुप्ता आनंद नगर, गिर्राज गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, संकेत गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, विक्की गुप्ता,विवेक गुप्ता एडवोकेट, रामकुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता,आशीष गुप्ता, अतुल गुप्ता की उपस्थिति विशेष रूप से रही| कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदीप गुप्ता " समर्पण " ने किया!