शीतला माता मंदिर पर हुये हादसे में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर पर हुई हृदय विदारक घटना के कारण रविवार को निकाले जाने वाले दशहरा चल समारोह को श्रीराम हिन्दू सेना ने स्थगित कर हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पड़ाव पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीराम हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र शिंदे, राष्ट्रीय महामंत्री विजय हलचल, राष्ट्रीय सचिव मुक्तेश जैन, राष्ट्रीय संरक्षक बीके शिंदे, प्रदेश संगठन मंत्री बंटी गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष विनय शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रदेश मंत्री संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल राव पिसाल, जिला मंत्री दीपेंद्र सीकरवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितिन कन्नौजीया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप बाथम, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री किरण भदौरिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती रानी गौर, महिला मोर्चा संगठन मंत्री श्रीमती गुड्डन बाथम, महिला मोर्चा प्रदेश सह मंत्री श्रीमती सुनीता कुशवाह, महिला मोर्चा संभागी उपाध्यक्ष श्रीमती भागवती कुशवाहा, संभागीय गोरक्षक सुनील नामदेव, भूपेन्द्र झा, अंशुल गोयल सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।