अग्रवाल समाज सेवा में सबसे अग्रणी: अशोक शर्मा

- 230 परिवारों ने एक छत के नीचे जोड़े रिश्ते
ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन का 142वां आयोजन  मानस भवन, फूलबाग में  संपन्न हुआ। जिसमें  230 परिवारों ने हिस्सा लेकर वैवाहिक रिश्तों के लिए परिचय साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय जैन और युवा भाजपा कोषाध्यक्ष अंकित बंसल मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने की।
मुख्य अतिथि  साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि अग्रवैश्य समाज ने पूरे देश में सैकड़ों अस्पताल और धर्मशालाएं बनाकर सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य किया है। वही इस अवसर पर सुनील शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है। विनय जैन ने कहा कि  यह सामाजिक कार्य है राजेश ऐरन और उनकी टीम कई वर्षों से कर रही है। युवा नेता अंकित बंसल ने कहा कि परिचय सम्मेलन को ग्वालियर से शुरू कर पूरे देश में पहुंचाया गया है और इसके माध्यम से अनेक परिवारों को जोड़ा गया है। मंच संचालन श्रीमती नीलम शाह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग ने किया। इस अवसर पर दिनेश बंसल, मोनू गोयल, विनोद अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, राधाकृष्ण अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, गोपाल जैन सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।

posted by Admin
34

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->