नरोत्तम वास्तव में रीयल हीरो हैं, लाइन में लगकर पूड़ी सब्जी ली

ग्वालियर / दतिया। पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा को भले ही उपचुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया, लेकिन डा. नरोत्तम मिश्रा नारू आज भी दतिया की जनता के रीयल हीरो है, वह दतिया की जनता की सेवा के लिये प्राणप्रण से जुटे है और दतिया में भाजपा के हर कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटा लेते है। डा. मिश्रा को यूं ही भाजपा का संकटमोचक नहीं कहा जाता, हर बार वह पार्टी के लिये अग्रणी सेना नायक की भूमिका में रहते हैं।
रविवार को दतिया स्थित अपने माई कृपा निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ में वह घंटों साथ रहे और उनसे सुख दुख की बात की। हुआं यू कि आज दादा ने अपने माई कृपा दतिया निवास पर दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में अल्प सूचना पर ही एक हजार से 1500 कार्यकर्ता, मित्र शुभचिंतक आ जुटे। दतिया मिलन समारोह में दादा यानी नरोत्तम मिश्रा ने भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रखी थी। भोजन प्रसादी में आलू की सब्जी, पूड़ी व बूंदी की व्यवस्था थी। दादा कार्यकर्ताओं का प्रेम और स्नेह के भाव देखकर इतने भाव विहल हो गये कि उन्होंने भी बाकायदा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन की लाइन में लगकर प्लेट में पूड़ी सब्जी खाई। आमतौर पर दो सादा रोटी खाने वाले दादा ने 16 पूड़ी खाई और जमकर चटकारे लिये। 
कार्यकर्ताओं से भी वह उनके बीच में जाकर बोले माई कृपा पर बने इस भोजन में मानो अमृत मिला है, तो मैंने भी आज छककर पूड़ी खाई। कार्यकर्ता भी दादा के भाव देखकर गदगद थे। दादा ने उनके लिये माई कृपा पर चाय काफी की अलग से व्यवस्था की थी। 

posted by Admin
216

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->