भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ ग्वालियर द्वारा किलकारी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
*डॉ विशाल सिंह के जन्मदिन पर सेवा कार्य, 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
*ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ ग्वालियर के द्वारा किलकारी हॉस्पिटल, नई सड़क, लश्कर ग्वालियर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विशाल सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर किलकारी हॉस्पिटल, नई सड़क, लश्कर ग्वालियर आयोजित किया गया।
*शिविर आयोजक डॉ राहुल सप्रा, प्रदेश सहसंयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, अध्यक्ष आरोग्य भारती ग्वालियर* ने बताया कि शिविर में कुल 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें *55 बच्चों का एवं 15 भाजपा/हेल्थ वर्करों का* स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर , पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी , पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज मुटाटकर , डॉ रोहन सप्रा , निशिकांत मोगे , मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश नीखरा , हिमांशु खत्री , श्रीमती वंदना जाधव सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ गोपाल सिंह रजक भी उपस्थित रहे* और उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच शिविर आयोजक डॉ राहुल सप्रा द्वारा की गई। इस दौरान फल वितरित किए गए और बच्चों को पेंसिल, कॉपी व खिलौने भी वितरित किए गए।
भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रूप से *दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं मार्गदर्शन* की व्यवस्था किलकारी हॉस्पिटल में प्रतिदिन रखी गई है।