दीपावली पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पुलिस फील्ड में उतरेगी : SSP धर्मवीर सिंह
ग्वालियर| दीपावली पर्व पर महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, दौलतगंज, दाल बाजार एवं लोहिया बाजार की यातायात व्यवस्था के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज सांय 04.30 बजे चेम्बर भवन में किया गया| बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-श्री धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम-श्री अभिषेक चौधरी, ए.डी.एम.-श्री अनिल बनवारिया, एसडीएम-श्री नरेन्द्र बाबू यादव, नगर निगम के अपर आयुक्त-श्री मुनीष सिकरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-श्री जयराज कुबेर, डीएसपी ट्रैफिक-श्री अजीत सिंह चौहान, सीएसपी लश्कर-किरन अहिरवार एवं कोतवाली, जयेन्द्रगंज तथा ट्रैफिक टीआई एवं पार्षद-श्री अनिल सांखला उपस्थित थे|
चेम्बर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बैठक में व्यापारियों की ओर से कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के सामंजस्य तथा नागरिक कर्तव्य को पूरा किये बिना व्यवस्थित नहीं हो सकती है| आपने बैठक में ध्यान आकर्षित बताते हुये बताया कि महाराज बाड़ा क्षेत्र में जाम के कारण ग्राहक अब आने से डरता है| पाटनकर बाजार से दौलतगंज होते हुये बाड़ा क्षेत्र के लिए जाते हैं तो राँग साइड से आने वाले वाहनों का सामना करना पड़ता है| बाड़ा पहुंचते हुये माधवगंज क्षेत्र से आने वाले राँग साइड वाहनों का सामना करना पड़ता है| इसी प्रकार दज ओली कॉर्नर, स्काउट गाइड, नजरबाग मार्केट पर भी रांग साइड वाहन तथा टमटम ऑटो रिक्शा के खड़े होने से जाम लगता है| सराफा बाजार में भी इसी समस्या का सामना करना पड़ता है| ये सभी मार्ग वनवे हैं| यदि वनवे पर भी यातायात सुचारू नहीं चल रहा है तो उसे सुधारने की आवश्यकता है| इसे में साइंटिफिक तरीके से दूर करना होगा| कैमरे लगाकर तथा अतिरिक्त बल लगाकर इसे सुधारा जा सकता है| महाराज बाड़ा क्षेत्र में पथ विक्रेता इतनी अधिक संख्या में बैठ गये हैं जिससे यहां स्थापित दुकानों में ग्राहकों को जाने में परेशानी हो रही है और उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है| इसका हल हमें खोजना होगा| दाल बाजार तिराहे तथा नया बाजार में पीक अवर्स में जाम लगता है| इसलिये पीक अवर्स में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम निरीक्षण कर लें तो बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकती है| दीपावली के समय अस्थाई पार्किंग स्थल के रूप में हम हुजरात मार्केट के नीचे बनी पार्किंग, माधव प्लाजा की पार्किंग, दौलतगंज में सूर्यनारायण के मंदिर के पास पार्किंग, आशीर्वाद शोरूम के बाहर, गजराजा राजा कन्या विद्यालय, सिंधी धर्मशाला के सामने, टेलीफोन एक्सचेंज की जगह, नगर निगम की मार्केट के नीचे बनी पार्किंग तथा कुछ पार्किंग बंद पड़ी हैं, उनका प्रयोग नहीं हो रहा है जैसे-हाईकोर्ट रोड पर बनी मल्टीलेबल पार्किग, नया बाजार में राजपायगा पार्किंग को सुधारकर चालू कराया जाये|
अध्यक्ष महोदय ने मांग की कि धनतेरस पर बाड़ा पर ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्व की भांति वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाये| जुलूस निकालने के लिये जो गाइडलाइन तय की गई है, उस अनुसार जुलूस निकाले जायें तथा दीपावली तक इन क्षेत्रों से किसी प्रकार के जुलूस को निकालने की अनुमति न दी जाये| वहीं दाल बाजार दो थाना क्षेत्रों में आता है, इसको जयेन्द्रगंज से जोड़ा जाये ताकि समस्या का जल्दी समाधान हो|
मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल ने कहा कि यातायात समिति की बैठक में भी इस बार सहमति बनी थी कि शहर में जो पार्किंग ऑपरेशनल नहीं है तो उन्हें तोड़कर दुबारा बनाया जाये ताकि उनका उपयोग हो सके तथा जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जाये|
संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल जी ने कहा कि सिंधी धर्मशाला के सामने टेलीफोन एक्सचेंज की जगह पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग तथा गजाराजा कन्या विद्यालय में चार पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जा सकती है|
मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी ने बताया कि शासकीय प्रेस से चिटनिस की गोठ के लिये टर्न करने पर एक हाईमास्ट लगाया गया है तथा इसके साथ ही पानी की मोटर का स्विच भी लगाया गया है तथा यहां पर ठेले वाले कई सौ फीट जगह घेर लेते हैं, इसलिये यहां से हाईमास्ट व पानी की मोटर के स्विच को शिफ्ट करें तो काफी जगह यातायात के लिये उपलब्ध हो सकेगी| महाराज बाड़ा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है इसलिये यहां की यातायात व्यवस्था को दूरूस्त किया जाये, जिससे व्यापार के साथ टूरिज्म को भी बढावा मिल सके| साथ ही, दीपावली पर सभी स्ट्रीट लाइट चालू हों, इसकी व्यवस्था की जाये|
कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल ने सुझाव दिया कि महाराज बाड़ा के पथविक्रेताओं के लिये कम्पू में हॉकर्स जोन बनाकर उन्हें वहां विस्थापित किया गया था लेकिन वह खाली पड़ा है| यहां पर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, इस जगह को पार्किंग के लिये उपयोग किया जा सकता है| पुलिस प्रशासन द्बारा जिस किसी अधिकारी को संबंधित बाजार की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो उसका नंबर संबंधित बाजार की एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी दिया जाये, जिससे वह कॉर्डिनेट करके ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में सहयोग किया जा सके|
ए.डी.एम. श्री अनिल बनवारिया जी ने कहा कि बाड़ा एक कॉम्पलेक्स क्षेत्र है| यहां पर जनसंख्या का घनत्व भी ज्यादा हमारे यहां प्रतिमाह 4 हजार वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं| यह वाहन सड़कों पर ही आते हैं लेकिन हमारी सड़कें सीमित हैं और खुली भूमि भी अब इस क्षेत्र में नहीं हैं| क्षेत्र में व्यापार भी बढ रहा है मल्टीलेबल बिल्डिंग में दुकानें हैं| सड़क के दोनों ओर व्यवसायियों व उनके कर्मचारियों के वाहन रखे हैं| हमारा नैतिक दायित्व है कि दीपावली के समय में हम अपने व अपने कर्मचारियों के वाहनों को सीमित रखें और ग्राहकों के लिए जगह को खाली करें| जो पार्किंग प्लेस बने हैं, उनको निगम की सहायता से निरीक्षण कर, ओपन कराया जायेगा| नये पार्किंग प्लेस जो सुझाये गये हैं, उनको भी ध्यान में रखकर व्यवस्था बनाई जायेगी|
आयुक्त, नगर निगम श्री अभिषेक चौधरी ने कहा कि बैठक में जो बिन्दु बताये गये हैं, उन्हें नोट किया है जो पार्किंग बंद पड़ी हैं, उनका प्रारंभ किया जायेगा| स्वच्छता पर कार्य किया जाये तथा जिन पर पोल पर लाईट नहीं हैं, उन पर लाईट की व्यवस्था की जायेगी| आपको और भी कोई पॉइंट मिले, उसे आप हमें भेजें तो उन्हें भी दुरूस्त किया जायेगा| दीवाली पर पथ विक्रेताओं के जीवनयापन के साथ ही दुकानदारों को सहूलियत व यातायात का आवागमन पर हल निकाला जायेगा|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-श्री धर्मवीर सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैठक में जितने सुझाये आयें वह एक एक्सपर्ट की भांति ही आये हैं क्योंकि आपको उस क्षेत्र की व्यवहारिक समझ है| आपके सुझावों को फील्ड में जाकर समझने की जरूरत है| जबu हम फील्ड में उतरेंगे तो व्यवस्थायें दुरूस्त होंगी| त्योहारों पर बाजारों में फुटफॉल ज्यादा बढता है, इसके लिए हम तैयारियों कर रहे हैं| आपने जो पार्किंग स्थल बताई हैं, कल से हमारी टीमें इन स्थलों का विजिट करेंगी और वहां पर पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित किया जायेगा| महाराज बाड़ा पर जो अवैध वसूली का नेटवर्क है, उसको कंट्रोल करने का प्रयास होगा| पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित तरीके से बाजारों मेें व्यापार करने के लिए प्रेरित किया जायेगा|u त्योहारों में रांग साइड को रोकने के लिए पॉइंट लगाये जायेंगे| धनतेरस पर वाहन रात्रि में देर तक बाजार में आयें ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी| सराफा बाजार से गाड़ियां धनतेरस पर हटाकर व्यापारी सहयोग प्रदान करें| बाड़ा से सराफा बाजार के एंड तक गाड़ियों के लिए एनाउंसमेंट कराया जायेगा| सराफा संघ के सहयोग से कैमरे लगाये जायेंगे जिनका कंट्रोल पर महाराज बाड़ा पर रहेगा| दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया जायेगा| बाजारों की एसोसिएशन के साथ बैठक कर, व्यवस्थायें की जायेंगी|
बैठक में व्यापार समिति, दाल बाजार के अध्यक्ष-श्री दिलीप पंजवानी, सचिव-श्री श्यामबंसल ‘अप्पा’, ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के सचिव-श्री महेश गेड़ा, दी ग्वालियर होलसेल क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन के सचिव-श्री विजय जाजू, सोना एवं चांदी व्यवसाय संघ, सराफा बाजार के अध्यक्ष-श्री पुरुषोत्तम जैन, ग्वालियर बर्तन निर्माता व्यवसायी संघ के अध्यक्ष-श्री विनोद गिडवानी, सचिव-श्री माधव अग्रवाल, टोपी बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष-श्री संदीप वैश्य, ग्वालियर टिम्बर प्लायवुड एसोसिएशन के सचिव-श्री आशीष जैन, माधवगंज चिटनिस की गोठ व्यवसायी संघ के अध्यक्ष-श्रीमती बबीता डाबर, उपाध्यक्ष-श्री मनोज सरावगी, सुभाष मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष-प्रकाश आयलानी, महासचिव-श्री राममोहन, नेहरू मार्केट से श्री श्याम रोहिरा, चावड़ी बाजार के सचिव-श्री गोपाल मोटवानी, दज ओली से-श्री कैलाश चावला द्बारा भी बाजारों में यातायात व्यवस्था के सुधारने के संबंध में अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये|
बैठक का संचालन-मानेसवी सचिव-दीपक अग्रवाल तथा आभार संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल द्बारा व्यक्त किया गया| इस अवसर पर उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी, कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल सहित चेम्बर कार्यकारिणी समिति सदस्य सर्वश्री-महेश मुदगल, अखिलेश गोयल, शंकर गाबरा, वसंत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एवं व्यवसायी सर्वश्री महेन्द्र साहू, सुशांत सिंघल, नागेन्द्र चतुर्वेदी, संजय कट्ठल, गिरीश अग्रवाल, तपन भार्गव, मुकेश वासवानी, ओमप्रकाश, धीरज गोयल, श्रेयांस सिंघल, मनीष गोयल, अनुराग गर्ग, आयुष बंसल, सुनील बंसल, संतोष जैन आदि उपस्थित रहे|