रसायन विज्ञान को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करती पत्रिका ‘The Chemical Horizon’ का विमोचन



रसायन विज्ञान, रचनात्मकता और ज्ञान का अनूठा संगम है ‘The Chemical Horizon’

रसायन विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और देश-विदेश के रसायन विज्ञान से जुड़े लोगों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विज्ञान पत्रिका The Chemical Horizon का विमोचन किया गया। विमोचन में सुशी सक्सेना सहित उनके टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
यह पत्रिका रसायन विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखते हुए उसे दैनिक जीवन, प्रकृति, नवाचार और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का प्रयास है। पत्रिका का छठा संस्करण विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों, विज्ञान लेखकों तथा विज्ञान में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

The Chemical Horizon में रसायन विज्ञान से संबंधित लेखों के साथ प्रश्नोत्तर, रोचक तथ्य, वैज्ञानिक प्रयोगों और प्रतिक्रियाओं की जानकारी तथा रचनात्मक गतिविधियों को स्थान दिया गया है। इसके प्रमुख आकर्षणों में Q & A Corner, Do You Know?, The Magic of Chemistry, The Nobel Prize in Chemistry और The Chemistry of Ice Cream जैसे ज्ञानवर्धक स्तंभ शामिल हैं। इनके माध्यम से पाठक रसायन विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल, रोचक और सहज तरीके से समझ सकेंगे।

पत्रिका में Elements of Chemistry शीर्षक से कविता, प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के प्रेरक विचारों पर आधारित Famous Quotes, तत्वों और उनके वैज्ञानिक योगदान से परिचित कराने वाला Visionary of Elements तथा सकारात्मक सोच को विज्ञान से जोड़ने वाला Some Chemical Reactions of Hope जैसे रचनात्मक स्तंभ भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त Verifiable Truths, Amazing Facts, Comics, Cartoon, Science Sudoku, Book Review और Painting Page के माध्यम से विज्ञान को मनोरंजक, संवादात्मक और कलात्मक स्वरूप प्रदान किया गया है।

पत्रिका का News Page विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, उपलब्धियों और नवीन प्रयासों से पाठकों को परिचित कराने का माध्यम बनेगा। साथ ही, देश-विदेश में रसायन विज्ञान से जुड़े व्यक्तियों, विज्ञान लेखकों और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने वाले रचनाकारों की सामग्री को मंच प्रदान करना भी इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

The Chemical Horizon का उद्देश्य विज्ञान को केवल अंकों और परीक्षाओं का विषय न मानकर जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और खोज की यात्रा के रूप में प्रस्तुत करना है। विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवा पाठकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई इसकी सामग्री उन्हें सवाल पूछने, तथ्यों की पड़ताल करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

यह पत्रिका विज्ञान संचार और रचनात्मक लेखन के बीच एक सेतु स्थापित करने का प्रयास है। आशा है कि The Chemical Horizon रसायन विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने, नए लेखकों को प्रोत्साहित करने और वैज्ञानिक ज्ञान को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सुशी सक्सेना

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->