बाप रे बाप इतनी I.D. !!!! गौर करें...

भोपाल। मध्यप्रदेश के इन दिनों यूटयूबर, सोशल मीडिया इंफ्यूसलर वेबपोर्टल न्यूज के नाम पर इतनी आईडी व्हीआईपी के समक्ष लगने लगी है कि अब व्हीआईपी भी इन आईडी के समक्ष बात करने से घबराने लगे हैं। राज्य के मंत्री, नेता, सांसद, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री भी अब इन आईडी को देखकर भागने लगे हैं। मुरैना में तो गत दिवस मुख्यमंत्री के समक्ष इतनी अधिक आईडी लगा दी कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का चेहरा ही गायब हो गया। इस कारण मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बिना बात किये आगे निकल गये। 
गत दिवस ग्वालियर में भी यहीं हुआ इतनी आईडी लगा दी गई कि मुख्यमंत्री ही दब गये। मुख्यमंत्री जी ने संक्षेप में अपनी बात रखी और निकल पड़े। वह तो गनीमत रही उनके सुरक्षाकर्मी कि वह चौंकन्ना था नहीं तो आईडी ऊपर रखने की होड़ में एक दो आईडी तो उनके चेहरे से टकरा सकती थी। सुरक्षाकर्मी ने इसकी संभावना जानकर आईडी हाथ से दूर की। इंदौर में भी यहीं हुआ कि इतनी अधिक आईडी देखकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी अब आगे बढ़ने लगे हैं। एक साथ 50 से 70-80 आईडी आ कहां से गई, यह जनसंपर्क विभाग व गृह मंत्रालय को सोचना होगा। अन्यथा इन आईडी की आड़ में कोई गलत व्यक्ति या आसामाजिकतत्व आकर कोई घटना कर दें तो किसकी जिम्मेदारी होगीं |
चिंताजनक पहलू, सबसे बड़ी चिंताजनक बात
यह है कि इन आईडी व मोबाइल कैमरों को लेकर कौन खड़ा है यह भी जांच का विषय हैं। इन आईडी पकड़ने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया हैं न ही इनका जनसंपर्क विभाग या पीआईबी में पंजीयन हैं। जबकि व्हीआईपी के समक्ष जाने के लिये यह अनिवार्य हैं।
न्यूज चैनल व समाचार पत्र वाले भी दूर रहने लगे
इन लोकल अचानक उग आई यूटयूबर, सोशल मीडिया इंफ्यूसलर, वेबपोर्टल की आईडी के कारण नेशनल व स्टेट न्यूज चैनल के रिपोर्टर, समाचारपत्रों के रिपोर्टर भी व्हीव्हीआईपी व व्हीआईपी दौरे कवर करने से बचने लगे हैं। उन्हें इस भीड़ के कारण मजबूरन पीछे रहना पड़ता हैं। जबकि यह अचानक उग आई मोबाइल कैमरों की आईडी कोई कव्हरेज ही नहीं करती। केवल नेताओं या व्हीआईपी को अपना चेहरा दिखाने के लिये यह आगे जमे रहते हैं।
बार बार बाइट से परेशान होते व्हीआईपी 
इन प्रत्येक यूटयूबर, सोशल मीडिया इंफ्यूसलर को व्हीआईपी, नेताओं व अधिकारियों की बाइट अलग अलग लेने का भी चस्का पड़ गया है, जबकि यह बाइट एक बार ही ली जा सकती है। इस बार बार व अलग अलग बाइट से अब नेता, मंत्री, व्हीआईपी व अधिकारी भी बचके भागने लगे हैं। 

posted by Admin
162

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->