सड़कों के पेंचवर्क का कार्य दीपावली से पूर्व हर हाल में पूर्ण करेंः निगमायुक्त चौधरी
ग्वालियर। शहर की सड़कों के पेंचवर्क कार्य संबंधित अधिकारी दीपावली से पूर्व हर हाल में पूर्ण करें। जिससे आम नागरिकों को सड़क के गड्डों से राहत मिल सकें। यह निर्देश निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिये।
निगमायुक्त चौधरी ने बुधवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर सबसे पहले पेंच वर्क कार्य की समीक्षा की तथा गारंटी पीरियड की सड़कों पर जारी पेंच र्क कार्य की समीक्षा की तथा इस हफ्ते में उक्त कार्य को हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार को वह स्वयं पेंच वर्क कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर किए जाने वाले पेंच वर्क कार्य को लेकर इस सप्ताह 2700 स्क्वायर मीटर पेंचवर्क कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं सम्पत्तिकर वसूली में 5 करोड लक्ष्य के विरूद्ध 2 करोड 16 लाख रूपये साप्ताहिक वसूली होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी सप्ताह में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पार्क विभाग की समीक्षा करते हुए डिवाइडरों की साफ सफाई की जानकारी ली तथा उपायुक्त पार्क को निर्देशित किया कि प्रत्येक विधानसभा में साफ होने वाले डिवाइडरों की जानकारी संबंधित अपर आयुक्त को दें और अपर आयुक्त डिवाइडर का निरीक्षण करें कि सही तरीके से साफ हुआ या नहीं। साथ ही समग्र ई केवायसी समीक्षा की तथा लक्ष्य के अनुरूप सत्यापन एवं डुप्लीकेट आईडी डिलीट न करने पर क्षेत्राधिकारी 21 सत्येन्द्र उपाध्याय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।