अभी अभी पूर्व एडीशनल कमिश्नर के घर में लगी आग

ग्वालियर। नगर निगम के पूर्व एडीशनल कमिश्नर डा. एमएल दौलतानी के घर आगजनी की घटना हुई हुई है। श्री दौलतानी का निवास शहर के व्यस्ततम इलाके दाल बाजार में है। बुधवार सायं 4 बजे के आसपास अचानक घर की पार्किंग में खड़ी उनकी कार में से आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते कार की आग ने स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से कार और स्कूटी जलकर खाक हो गई। आग की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कार और स्कूटी जल चुके थे। हालांकि फायर अमले ने पानी फायर कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

posted by Admin
347

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->