ग्वालियर | सिंधिया रियासत काल से चली आ रही रामलीला मंचन के कलाकारों का आज स्वभोज के साथ सम्मान किया गया उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों से फूल बाग मैदान पर सिंधिया राजघराने द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है इसी तारतम्य में रामलीला के चल समारोह एवं रावण दहन के साथ उक्त मंचन का समापन हुआ इस सफलतापूर्वक आयोजन के लिए वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिंधिया समर्थित मुक्तेश जैन एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री के भतीजे स्वर्गीय देवेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र सूर्य प्रताप सिंह तोमर ने सभी पात्रों का सम्मान किया वही वृंदावन से पधारे भगवान राम का अभिनय करने वाले राधा वल्लभ वशिष्ठ ने बताया कि हम पिछले कई वर्षों से इस रामलीला में मंचन करते हुए आ रहे हैं राम का किरदार निभाना बहुत अच्छा लगता है यह परंपरागत है पीढ़ी दर पीढ़ी हम करते आ रहे हैं लोगों को सद्भावना का संदेश देते हैं इस अवसर पर ग्वालियर पूर्व के पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल पूर्व वरिष्ठ पार्षद गुड्डू वारसी सह मीडिया प्रभारी प्रियंका गर्ग महेंद्र भदकारिया अनिल पुनियानी रुचिका श्रीवास्तव सत्य कुमार मिश्रा राधेश्याम भाकर विजय गर्ग राजकुमार गुप्ता रामबाबू अग्रवाल सहित रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे|