अचलेश्वर में पाजीटिव काम, कृष्ण बिहारी ने शुरू कराई साफ सफाई

ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर न्यास के चुनाव हो जाने के बाद वहां जीते पदाधिकारियों ने अपने अपने काम प्राथमिकता से शुरू कर दिये हैं। न्यास के नये नवेले अध्यक्ष राजेश ऐरन ने जहां अब सायं 4 बजे से ही दर्शनार्थियों की सुविधा के लिये मंदिर खोलने के निर्देश दिये हैं। वहीं कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी गोयल ने आज से मंदिर में साफ सफाई अभियान छेड़ दिया है। युवा कृष्ण बिहारी गोयल मंदिर में व्यवस्था सुधारने व साफ सफाई बेहद अच्छे स्तर पर कराने का संकल्प लेकर जीते है और उन्हें अचलेश्वर न्यास के मतदाताओं ने कोषाध्यक्ष पद पर व्यापक भरोसा कर समर्थन भी दिया हैं जिस कारण वह बेहद उत्साह में है।
बुधवार को कृष्ण बिहारी गोयल ने इन्हीं सब संकल्पों को लेकर मंदिर में काम शुरू किया, उनके इस काम को लेकर मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु भी अचंभित थे। कृष्ण बिहारी गोयल ने आज से मंदिर की बंद पड़ी नालियां शुरू कराई, वहीं मंदिर पर चढ़ने वाली सामग्री को भी विधिवत करने की पहल शुरू की। गोयल ने मंदिर के पास महीनों से पड़ी निर्माण सामग्री व कबाड़ हटाने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा स्थान दर्शनों के लिये मिल सकें। इसके अलावा कृष्ण बिहारी गोयल ने अचलेश्वर मंदिर में पूजन व धुएं में काले पड़ गये चांदी के पिलर भी साफ कराये। इस संदर्भ में कृष्ण बिहारी गोयल ने कहा कि वह अचलेश्वर भगवान की सेवा के लिये ही न्यास में आये है और उनका यह काम लगातार चलता रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने के लिये हरसंभव सहयोग मांगा हैं। 

posted by Admin
115

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->