आईटीएम ग्वालियर के छात्र-छात्राओं ने उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत बडेरा बुजुर्ग के ग्रामीणों को किया स्वच्छता व नशा मुक्ति के प्रति जागरूक


- छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान, ग्रामीणों से संवाद कर नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया

- स्वच्छता रैली निकाली, बताया कचरा प्रबंधन करना

ग्वालियर । इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद लिए डबरा ब्लाॅक के ग्राम बडेरा बुजुर्ग में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण, नशा मुक्ति एवं क्लीन एंड ग्रीन इंडिया विषय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नरेंद्र कुमार वर्मा (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो, आईटीएम ग्वालियर) के मार्गदर्शन में और बृजेन्द्र रजक के क्रियान्वयन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईटीएम की ओर से मनोज शर्मा, आर.के. राजोरिया और रासेयो बालेंटियर छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान, ग्रामीणों से संवाद कर नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया
ग्राम बडेरा बुजुर्ग में कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूल परसिर और उसके पासपास के क्षेत्र को आईटीएम के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान करते हुए कचरे को साफ किया और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ स्वच्छता एवं नशा मुक्ति को लेकर संवाद किया। इस दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा नशे से दूर रहने के महत्व पर जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को “क्लीन एंड ग्रीन इंडिया” की अवधारणा से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं हरित गांव के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का आव्हान किया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
स्वच्छता रैली निकाली, बताया कचरा प्रबंधन करना
आईटीएम के विद्यार्थियों ने गोद ग्राम बडेरा बुजुर्ग, डबरा ब्लॉक में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम के निर्माण के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण एवं उचित प्रबंधन पर चर्चा की। गीले कचरे को जैविक कचरे के रूप में अलग रखने तथा सूखे कचरे को अलग एकत्रित कर उचित तरीके से निस्तारित करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से घर एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का उचित वर्गीकरण और निस्तारण सुनिश्चित करने की अपील की गई।
 



posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->