सेवा, श्रद्धा और स्मृतियों को नमन: स्वर्गीय राजेश बनवारी जी की जन्मजयंती पर ग्वालियर में हुआ कीर्तन एवं अरदास

ग्वालियर। स्वर्गीय श्री राजेश बनवारी जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को फूलबाग गुरुद्वारा में उनकी पावन स्मृति में कीर्तन एवं अरदास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं भावपूर्ण वातावरण में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय राजेश बनवारी जी के सेवाभाव, आत्मीय व्यक्तित्व एवं उनसे जुड़ी मधुर स्मृतियों को स्मरण करना तथा उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करना रहा। उनकी स्मृतियाँ आज भी अपनों के हृदय में जीवंत हैं। इस अवसर पर वाहेगुरु के चरणों में अरदास कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल परिवार की ओर से स्वर्गीय राजेश बनवारी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कीर्तन एवं अरदास के माध्यम से उपस्थित जनों ने उनके प्रति अपनी आत्मीय भावनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के निवेदक MJF PDG लायन नितिन मांगलिक सहित लायन सुनील शर्मा, लायन जुबेर रहमान, लायन संदीपा मल्होत्रा, शैलेश माखीजानी, दीपक पमनानी एवं समस्त मित्रगण ने स्वर्गीय राजेश बनवारी जी की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यही भाव व्यक्त किया गया कि किसी व्यक्ति का सेवाभाव, उसके अच्छे कर्म और आत्मीय व्यवहार ही उसकी सच्ची विरासत होते हैं। समय बीतने के साथ स्मृतियाँ और भी मूल्यवान हो जाती हैं तथा अपनों के हृदय में सदैव जीवित रहती हैं।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->