अग्रवाल समाज को सशक्त बनाएं : न्यायमूर्ति राजेश गुप्ता


- महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू 
ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा ग्वालियर के तत्वावधान में दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव एन-11 रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि म.प्र.उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की एकजुटता आज के दौर में बेहद जरूरी है। राजनीतिक रूप से समाज संगठित हो इसके लिए समाज को मतदान के दौरान अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस दिन हमें अपने सभी काम छोड़कर वोट शक्ति का अहसास करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए हमें योग्य व प्रतिभाशाली व्यक्ति की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना होगा। कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही देश सशक्त होता है। अग्रवाल महासभा का आयोजन समाज की एकता को मजबूत ही नहीं करेगा समाज को नई ताकत देगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी अनुश्री अग्रवाल, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, भाजपा नेता हेमंत गुप्ता मौजूद थे। 

आरंभ में न्यायमूर्ति गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्रक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष विष्णु जैन, हरिबाबू गोयल, महाराजा अग्रसेन सेवा न्यास के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, महामंत्री रवि गर्ग, कोषाध्यक्ष जेसी गोयल, चेंबर सचिव दीपक अग्रवाल , चेंबर उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा , विनय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल , ज्योति अग्रवाल, आशीष जैन ज्योति गुप्ता शैलेष जैन,अजय गोयल,श्याम बंसल अप्पा ,जगदीश मित्तल,ताराचंद अग्रवाल ,दीपक जैन सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल बंधु उपस्थित थे। महोत्सव में पहले दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रील बनाओ प्रतियोगिता में अवनी प्रथम, रिधम दूसरे, नीलम व शीतल तीसरे स्थान पर रहीं। लाइव कुकिंग, फैशन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 
सुमधुर संगीत में नृत्य 
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में गुरुवार की संगीतमयी शाम बेहद सुंदर खुशनुमा थी। आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया नृत्य पंडाल और सुमधुर संगीत पर गरबा-डांडिया और घूमर नृत्य करती युवतियां बेहद सुंदर दृश्य पैदा कर रही थीं। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल महासभा ने तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित हुईं। शाम सात बजे से शुरू हुआ आयोजन का मुख्य आकर्षण गरबा-डांडिया व घूमर नृत्य था। पंडाल के गोल घेरे में नृत्य करतीं हर उम्र की महिलाएं व युवतियां रंग बिरंगी वस्त्रों में डांस स्टेप करके अपनी सक्रियता का परिचय देती दिखीं।
  

posted by Admin
62

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->