अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 25 अक्टूबर को
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 142वां युवक युवती परिचय सम्मेलन 25 अक्टूबर को ग्वालियर के मानस भवन में होगा। सम्मेलन के लिए अभी तक 275 युवक युवतियों के पंजीयन किये जा चुके हैं। यह जानकारी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने दी।
श्री ऐरन ने बताया कि परिचय सम्मेलन का शुभारंभ 25 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे होगा। परिचय सम्मेलन में अतिथि के रूप में मुरैना से महेश चंद्र अग्रवाल, भिंड से मुकेश अग्रवाल, गोहद से जेपी अग्रवाल एवं विष्णु अग्रवाल, सबलगढ से दिनेश बंसल एवं मोनू गोयल रहेंगे। सम्मेलन में मंच पर श्रीमती नीलम शाह, रचना लोहिया, विनीता तायल, पूनम अग्रवाल, ललित बंसल, ज्योति अग्रवाल, साधना गोयल, पदमा अग्रवाल, प्रीति बिंदल, रश्मि अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, शशि गर्ग युवक युवतियों का परिचय कराने के लिए उपस्थित रहेंगी। परिचय सम्मेलन में पंजीयन पूर्ण रूप से निशुल्क है। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, कैलाशचंद मंगल, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।