नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली निकली, 450 छात्र छात्राएं हुई शामिल
ग्वालियर। शासकीय महाविद्यालय डॉ भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक ने नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मदनलाल भार्गव द्वारा किया गया। जिसमें 450 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
सेवा संकल्प अभियान के (सेवा मेरा योगदान) अंतर्गत नाका चन्द्रवदनी झांसी रोड स्थित शासकीय महाविद्यालय डॉ भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक में नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली का शुभारम्भ प्रभारी प्राचार्य मदनलाल भार्गव द्वारा किया गया। यह रैली संस्था के मुख्य द्वार से प्रारंभ हुई एवं नाका चंद्रबदनी व कार्यालय आयुक्त लैंड रिकॉर्ड होते हुए संस्था में समाप्त हुई। रैली के लिए संस्था के छात्र-छात्राओं ने स्वयं के द्वारा बनाए गए पोस्टर बैनर व स्लोगन का उपयोग किया। रैली में संस्था के लगभग 450 छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह से सम्मिलित हुए।