जीवाजी क्लबः हो हल्ला मचा, 20 दिसंबर को चुनाव कराने की घोषणा

ग्वालियर। जीवाजी क्लब के चुनाव अंततः इसी वर्ष दिसंबर माह में होंगे। जीवाजी क्लब की एजीएम में आरोपों की बौछारों के बाद जीवाजी क्लब के पदाधिकारियों ने अब नये पदाधिकारियों के चुने जाने का रास्ता खोल दिया। क्लब के सचिव संजय वर्मा ने सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में एजीएम में कहा कि हम 20 दिसंबर को चुनाव कराने के लिये तैयार हैं। जिस पर एजीएम में आये करीब 500 से भी अधिक सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति दे दी।
जानकारी के मुताबिक रविवार को जीवाजी क्लब की एजीएम सायं 5.30 बजे काफी हो हल्ला के बीच शुरू हुई। एजीएम में अधिकांश सदस्य पदाधिकारियों की मनमानी और बेवजह सदस्यों को निलंबित करने व उनकी सदस्यता खत्म करने को लेकर भड़के हुये थे। जिस कारण काफी बाबेला मचा। कई सदस्यों ने सहसचिव केतन करण अग्रवाल पर आरोप लगाया कि सारे फसाद की जड़ यही हैं अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, सचिव संजय वर्मा से इन्होंने कुछ गलत निर्णय भी करवा दिये है। चूंकि ज्यादा मामला न खुले इस कारण सचिव संजय वर्मा ने कहा कि हम पुरानी बातों या पुरानी गलतियों में नहीं उलझ रहे। हम सब पदाधिकारी नये चुनाव कराना चाहते है। मार्च 27 में कराये या आप बताये, तो सभी सदस्यों ने 20 दिसंबर की बात की। जिस पर एजीएम में 20 दिसंबर पर फाइनल सहमति बन गई। एजीएम में जीवाजी क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव संजय वर्मा, सहसचिव केतन करण अग्रवाल व कोषाध्यक्ष संजय नीखरा सहित पूर्व पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। 
चुनाव अधिकारी की घोषणा जल्द
20 दिसंबर को एजीएम में नये चुनाव की घोषणा के बाद अब जल्दी ही चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी जायेगी। 

posted by Admin
92

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->