सेवा भावना से प्रदीप कुमार गुप्ता सूचना सचिव पद पर भाग्य आजमा रहें
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास ग्वालियर के चुनावों का सदस्यों और प्रत्याशियों पर चुनावी रंग चढ़ चुका है। विभिन्न पदों पर प्रत्याशी अपने चुनावी गुणाभाग में लगे हैं। इन सबके बीच सूचना सचिव पद पर समर्पण संस्था के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार गुप्ता भी मतदाताओं के बीच में हैं।
समर्पण संस्था के माध्यम से शहर के विभिन्न चिकित्सालयों में निशुल्क भोजन का अभियान चलाने वाले प्रदीप कुमार गुप्ता लगातार मानवता की सेवा में लगे है और मानवता, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानकर अचलेश्वर न्यास से सूचना सचिव पद पर प्रत्याशी बने है। प्रदीप कुमार गुप्ता के अनुसार वह पद के लिये नहीं बल्कि अचलेश्वर न्यास की गरिमा, सेवा और श्रद्धालुओं के हित में पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी अचलेश्वर न्यास मतदाताओं से उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।