दाता बंदी छोड़ दिवस: लंगर प्रसादी मै शामिल होकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने प्रसादी वितरण कर संगत की सेवा

ग्वालियर 9 अक्टूबर शुक्रवार को दाता बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर दाता बंदी छोड़ द्वार पर सिख फोरम ग्वालियर द्वारा आयोजित सात दिवसीय लंगर सेवा के आज के दिवस का शुभारंभ  सांसद  भारत सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सिख फोरम ग्वालियर मध्य प्रदेश द्वारा  सांसद   भारत सिंह कुशवाह को पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें सिरोपाव एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात सांसद  भारत सिंह कुशवाह ने गुरु चरणों में अरदास में सम्मिलित होकर लंगर वितरण की शुरुआत की तथा उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए दाता बंदी छोड़ दिवस की लाख-लाख बधाइयां दीं। सांसद  भारत सिंह कुशवाह ने दाता बंदी छोड़ द्वार पर चल रहे धार्मिक आयोजनों एवं सिख फोरम की सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की और संगत को सदैव साथ रहने का वचन दिया। इस अवसर पर समस्त संगत ने  सांसद  भारत सिंह कुशवाह का धन्यवाद किया एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  मोहन यादव का भी आभार व्यक्त किया।
आज के लंगर सेवा अभियान में शहर भर से आई लगभग 5 से 6 हजार संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं सेवा भाव से सराबोर रहा। सभी श्रद्धालुओं ने बड़े जोश और हर्षोल्लास के साथ लंगर व्यवस्था एवं अन्य सेवाओं में अपना-अपना योगदान दिया। सिख फोरम ग्वालियर ने इस निस्वार्थ सेवा के लिए शहर की समस्त संगत का सहृदय धन्यवाद किया है।
कल होगा सात दिवसीय लंगर सेवा का समापन:
सिख फोरम ग्वालियर ने बताया कि कल, 10 तारीख को सात दिवसीय लंगर सेवा का आखिरी दिन रहेगा। सिख फोरम ग्वालियर (मध्य प्रदेश) समस्त संगत से सविनय अपील करता है कि कल अधिक से अधिक संख्या में दाता बंदी छोड़ द्वार पहुंचें, अंतिम दिवस के लंगर वितरण में सेवा के रूप में अपना योगदान दें और दाता बंदी छोड़7 साहब की असीम कृपा एवं खुशियां प्राप्त करें।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->