छात्र-छात्राओं ने मानव रंगोली के माध्यम से बनाया राष्ट्रीय ध्वज

- जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर मानव रंगोली का आयोजन किया 
ग्वालियर।  सेवा-संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में 900 छात्र-छात्राओं ने मानव रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज एवं ग्वालियर 2047 की आकृति बनाई। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि देश निरंतर प्रगति कर रहा है।  2047 में हमारा देश पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने वाला देश बने, इसी दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। हमारा देश युवाओं का देश है। युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर देश को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाने की जवाबदारी है। हमारे देश के युवा भी हर क्षेत्र में अपनी हिम्मत और क्षमता से अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहे हैं। सेवा-संकल्प अभियान के तहत मानव रंगोली का जो आयोजन ग्वालियर में किया गया है वह बहुत ही सराहनीय है। इस कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की बधाई। 
भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने भी इस कार्यक्रम के आयोजन की सभी को शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मानव रंगोली का आयोजन भी हुआ है। आगामी दिनों में भी सेवा-संकल्प अभियान के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। प्रारंभ में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मनोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। ,


posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->