अग्रसेन जयंती पर नया बाजार से निकलेगी प्रभातफेरी
ग्वालियर। श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री करौलीवालान पंचायत मंदिर नया बाजार से प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी दाल बाजार, इंदरगंज चौराहा, पुराना हाईकोर्ट रोड, लोहिया बाजार होते हुए पुनः करौली मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। पंचायत के सचिव सुनील अग्रवाल सनी ने सभी अग्रबंधुओं से आव्हान किया कि हम सब महाराजाधिराज अग्रकुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन जी के विश्व को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। अध्यक्ष रवि सिंघल, कोषाध्यक्ष रम्मी गोयल एवं कार्य समिति सदस्यों ने सभी अग्रबंधुओं से अपील की है कि श्री अग्रसेन जी के चित्र का पूजन, स्वागत-वंदन करें।