लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा पशु-पक्षी सेवा, वानर दल को कराया भोजन
ग्वालियर, । सेवा संकल्प लायंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा आज प्रातः 5:30 बजे देवखो, तिगरा रोड, ग्वालियर पर पशु-पक्षी सेवा का पुण्य कार्य किया गया। इस अवसर पर क्लब की टीम ने वानर दल को केले, रोटियाँ, चने, ब्रेड आदि खाद्य सामग्री खिलाई।
कार्यक्रम में सर्विस वीक को-कोऑर्डिनेटर लॉयन विवेक सेठी, सर्विस वीक क्लब कोऑर्डिनेटर लॉयन सतीश भल्ला, लॉयन अमित आयलानी, लॉयन संजय अग्रवाल, लॉयन राहुल करीरा, लॉयन नितिन गोयल एवं लॉयन राजेश कोटवानी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष लॉयन अजय बत्रा, सचिव लॉयन रोशन गाबरा एवं कार्यक्रम संयोजक लॉयन निकेश तुलसीजा के संयोजन एवं मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लॉयन अमित आयलानी, लॉयन राजेश कोटवानी, लॉयन विवेक सेठी एवं लॉयन राहुल करीरा का विशेष सहयोग रहा।
लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल
टीम 2026–27