निगमायुक्त ने की पीआईयू, स्मार्ट सिटी एवं एनकैप के कार्यों की समीक्षा
ग्वालियर । निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने पीआईयू, एनकैप एवं स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, सहायक सिटी प्लानर अमित गुप्ता, सहायक यंत्री अजय शाक्यवार, मनीष यादव एवं भवन अधिकारी राजीव सोनी, कार्यालय अधीक्षक जोहेब सिद्दीकी उपस्थित रहे।
बाल भवन में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त ने पीआईयू द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। जिसमें गौशाला में 400 किवा. के सोलर प्लांट, इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य, पेवर कार्य सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही वर्टिकल गार्डन, मिस्ट कूलिंग सिस्टम एवं सीएंडडी वेस्ट के प्लांट के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्यों के बारे में संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। जिसमें निगमायुक्त चौधरी ने सभी कार्यों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।