मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली निःशुल्क स्कूटी

ग्वालियर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन करने वाले दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों (एक बालक एवं एक बालिका) को मध्य प्रदेश शासन की ओर से निःशुल्क स्कूटी प्रदान की गई।
संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग की उपस्थिति में सत्र 2025-26 के नियमित टॉपर विद्यार्थियों वाणिज्य संकाय की अनुष्का शर्मा एवं गणित संकाय के कुलदीप पाल को यह पुरस्कार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं से कहा कि आप आदर्श विद्यार्थी बनें और लगन से पढ़ाई कर सर्वोच्च अंक हासिल करें, ताकि वे भी शासन की इस प्रतिष्ठित योजना और सम्मान के पात्र बन सकेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती रेखा मुले, वरिष्ठ व्याख्याता अवधेश पांडे, एनसीसी अधिकारी एफओ धर्मपाल सिंह बघेल, मुकेश कुमार जाटव, श्रीमती अनू परमार, रुचि सेंगर, सीमा गुप्ता, ओपी गोयल, पल्लव सक्सेना, प्रदीप शर्मा, आर.पी. सिंह, कपिल कांत, पी.पी. सोलंकी, कक्षा अध्यापिका श्रीमती अखिलेश कुमारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->