जिला पंचायत सीईओ रावत ने रतवाई आइसोलेशन सेंटर का किया निरीक्षण

ग्वालियर । शहर में गौवंश में लंपी वायरस के निराकरण के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। ग्राम रतवाई की गौशाला में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आइसोलेशन सेंटर स्थापित कर चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित गौवंश का उपचार करने के साथ-साथ टीकाकरण का कार्य भी किया जा रहा है। बीमार गायों का समुचित उपचार और बेहतर देखभाल हो, इसके लिये पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने शुक्रवार को ग्राम रतवाई गौशाला पहुँचकर आइसोलेशन सेंटर का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रावत ने गौशाला में बीमार पशुधन के उपचार के लिये कार्य कर रहे चिकित्सकों से कहा है कि पीड़ित पशुधन का उपचार व देखभाल अच्छे से किया जाए ताकि गौवंश को शीघ्र लाभ हो सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि आइसोलेशन सेंटर में उपचाररत गौवंश के खाने-पीने की भी पुख्ता व्यवस्था रखी जाए। आइसोलेशन सेंटर के साथ-साथ शहर में घूम रहे पशुधन का टीकाकरण विभाग अभियान के रूप में करे। नगर निगम के माध्यम से भी शहर से पीड़ित पशुओं को सेंटर तक पहुँचाने और उसके उपचार की व्यवस्था की जाए। सेंटर पर तैनात सभी चिकित्सक पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->