गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर 26 से 10 अक्टूबर तक श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम
गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर श्राद्ध पक्ष में प्रति वर्ष श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम संपन्न किया जाता है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम दिनांक 26 सितंबर 2026 से पितृ मोक्ष अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा प्रथम पाली प्रातः 6:00 बजे और द्वितीय पाली प्रातः 9:00 बजे मुख्य प्रबंध ट्रस्टी शिव बीर सिंह सिंह चौहान एवं व्यवस्थापक यशवंत सिंह ने बताया की सभी परिजनों से अनुरोध है कि जो परिजन उक्त कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं वह अपना पंजीयन गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू कार्यालय पर अवश्य करवा ले इससे उपस्थित परिजनों के हिसाब से व्यवस्था बनाई जा सके श्राद्ध तर्पण में पूजन सामग्री निशुल्क प्रदाय की जाएगी श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का उद्देश्य पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना करना है श्राद्ध तर्पण हेतु गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है