नगरीय प्रशासन ने मालनपुर में फैक्ट्रियों से संपत्तिकर वसूली के आदेश दिये

मालनपुर। मालनपुर औद्योगिक एसोसिएशन ने हाईकोर्ट इंदौर के एक आदेश का हवाला देकर संपत्तिकर की कार्रवाई को स्थगित किये जाने को कहा था, जिस पर मालनपुर नगर परिषद ने उच्च न्यायालय ग्वालियर के वरिष्ठ अभिभाषक से विधिक अभिमत प्राप्त कर आयुक्त नगरीय प्रशासन से मार्गदर्शन मांगा था, जिस पर नगरीय प्रशासन ने संपत्तिकर की वसूली निकाय स्तर से ही किये जाने के निर्देश दिये है, उसके बाद मालनपुर नगर परिषद ने अब संपत्तिकर वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
हां मालनपुर नगर परिषद संपत्तिकर वसूलेगीः जैदी
मालनपुर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रेहान अली जैदी ने इस संदर्भ में चर्चा में बताया कि नगर परिषद फरवरी 2021 से असतित्व में आई है, तभी से यह संपत्तिकर अब तक का ही नहीं सभी फैक्ट्रियों पर बकाया है। हम नगरीय प्रशासन भोपाल के निर्देश के तहत ही विधि अनुसार संपत्तिकर वसूली की कार्रवाई कर रहे है। इण्डस्ट्री संचालकों से हमारा कहना है कि वह बकाया संपत्तिकर जमा करें और जो बात कहनी है वह उच्चाधिकारियों से बात करें। जैदी ने कहा कि स्थानीय निकाय के तहत पीथमपुर, मालनपुर, मेघनगर व एक अन्य क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र हैं वहां के उद्योग तो सारे टैक्स जमा कर रहे हैं तो मालनपुर में क्यों जमा क्यों नहीं होगा? संपत्ति टैक्स जमा नहीं करेंगे तो नगर परिषद 164(1), 165, नगर पालिका अधिनियम की धारा के तहत संपत्ति कुर्क कर वसूली करेगी। 
हम डबल टैक्स क्यों देंगेः अध्यक्ष मालनपुर एसोसिएशन इण्डस्ट्रीज 
मालनपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल चतुर्वेदी का कहना है कि एक ही संपत्ति के दो टैक्स क्यों होंगे? जब हम एमपीआईआईडीसी को टैक्स दे रहे है वह ही हमारे यहां विकास व बुनियादी सुविधायें दे रहा है तो नगर परिषद का टैक्स क्यों। चतुर्वेदी ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी एक आदेश में कहा है कि कोई एजेंसी जिसने उद्योग क्षेत्र का गठन किया है, वह खुद वहां की सड़कों, स्ट्रीट लाइट, पानी की व्यवस्था सम्हाल रहा है उसके बदले सर्विस चार्ज ले रहा हैं, तो वहां नगरीय निकायों को कतई टैक्स वसूलने का अधिकार नहीं है।
चतुर्वेदी ने कहा कि वैसे भी फैक्ट्रियों की हालत पतली है और उस पर टैक्स की दोहरी मार। जल्दी ही हमारा शिष्ट मंडल भोपाल में मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मिलने जायेगा और अपनी बात रखेगा। हमे उम्मीद है कि राज्य सरकार के मुखिया इसमे मालनपुर के उद्योगों को राहत देने की पहल करेंगे। 

posted by Admin
88

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->