पुलिसकर्मी सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखेंः एसएसपी धर्मवीर

ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सोशल मीडिया गाइडलाइन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया कि पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर सतर्कता, अनुशासन एवं गोपनीयता बनाए रखें। कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में रील, फोटो अथवा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें, नहीं तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। 
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पुलिस कर्मियों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी गई है और इसके लिये गाइडलाइन जारी की गई। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित कर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं अनुशासित उपयोग के संबंध में गाइडलाइन के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देते हुए आवश्यक समझाइश दी गई। बैठक में पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वर्दी में रील, फोटो अथवा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचें साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली, फील्ड क्राफ्ट, विवेचना तकनीक अथवा संवेदनशील जांच से संबंधित जानकारी भी सार्वजनिक न करें तथा किसी भी प्रकार की गोपनीय अथवा विभागीय संवेदनशील जानकारी को सोशल मीडिया अथवा चैटजीपीटी अन्य एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड या साझा न करें।  बैठक में अति0 पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->