विश्वविद्यालय में वित्तीय प्रबंधन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होंः कुलगुरू प्रो.राजपूत

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने मंगलवार को लेखा विभाग की बैठक लेकर वित्तीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय में वित्तीय प्रबंधन नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। 
बैठक में वित्त नियंत्रक महक सिंह ने कहा कि लेखा विभाग कुलगुरु की मंशा के अनुरूप सभी कार्य नियमों के अनुसार शीघ्र और पारदर्शी तरीके से करेगा। उन्होंने कहा कि पूरा लेखा विभाग विश्वविद्यालय के विकास के लिए उनके साथ है। बैठक में लेखा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व कुलगुरु ने स्पोट्र्स विभाग की बैठक ली। उन्होंने फार्मेसी एवं विधि विभाग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कुलगुरु प्रो. राजपूत ने गत शाम विश्वविद्यालय कर्मचारियों के आवास पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।  

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->