GeM पर विशेष कार्यशाला ‌चेम्बर भवन‌ में आयोजित

ग्वालियर| गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस एक ऐसा प्लेटफार्म है जो मेक इन इण्डिया उत्पादों को बढावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है| सरकारी विभागों द्बारा जो कुछ खरीदा जायेगा, वह इस यूनिफार्म प्लेटफार्म से खरीदा जायेगा| इसकी स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी| पिछले 10 वर्ष में 20 लाख करोड़ से ऊपर का बिजनिस GeM पर किया जा चुका है| केन्द्र सरकार के विभाग जो भी खरीद करते हैं, उसकी 25 प्रतिशत खरीद उन्हें एमएसएमई से ही करना होती है| 20 लाख करोड़ में से 40 प्रतिशत की खरीदी एमएसएमई से ही की गई है| अधिकतम 45 दिन में भुगतान एमएसएमई को मिले, इसके लिये सरकार प्रतिबद्घ है| यह बात  GeM पर विशेष कार्यशाला के दौरान ‌‘चेम्बर भवन‌’ में भोपाल से पधारे GeM विशेषज्ञ व स्टेट मैनेजर ट्रेनिंग मुजम्मिल कुरैशी ने अपने उद्बोधन में कही|
श्री कुरैशी ने कार्यशाला में बताया कि GeM पोर्टल पर 10500 से ज्यादा प्रॉडक्ट कैटेगरी एवं 350 से ज्यादा सर्विस कैटेगरी उपलब्ध हैं| आप पोर्टल एक रजिस्ट्रेशन के साथ दोनों कैटेगरी में कारोबार कर सकते हैं|  आपने बताया कि जब आप अपना कैटलॉग फाइल करें तो ज्यादा स्पेशीफिकेशन रखें ताकि वह ज्यादा से ज्यादा विजिवल हो| आपने बताया कि गत वर्ष सरकार एमएसएमई के लिये कॉशन मनी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है| सेलर के लिये GeM पोर्टल पर दो सेशन डेली ऑनलाइन लाइव उपलब्ध रहते हैं| जहां पर आप रजिस्ट्रेशन से लेकर अपनी इन्वाइस तक की क्वेरी कर सकते हैं, ट्रेनर डेली यह लाइव सिखाते हैं| GeM पोर्टल पर वेबिनार पर जाकर आप यह सेशन अटेण्ड कर सकते हैं| GeM पोर्टल पर जब भी किसी बिड में भाग लें तो उद्यम सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए वहां एक अलग लॉग होता है| उद्यम रजिस्ट्रेशन को यहीं अपलोड करें ताकि सिस्टम आपको एमएसएमई के रूप में डिटेक्ट कर सके| कुरैशी ने GeM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर Business Opportunities एवं Product/Services की Demand देखना Bid में भाग लेने की प्रक्रिया Catalogue Manangement, Order Fulfillment  एवं Order Process पर विस्तार से पॉवर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से कार्यशाला में जानकारी प्रदान की|
कार्यशाला में डिप्टी डायरेक्टर, एमएसएमई राजीव कुमार  ने बताया कि GeM पोर्टल का लाभ लेने के लिये उद्यम रजिस्ट्रेशन आवश्यक है| इसे बहुत आसानी के साथ वेबसाइट https://www.udyamregistration.gov.in पर जाकर जनरेट किया जा सकता है| अब एमएसएमई श्रेणी में निर्माता, सर्विस प्रदाता तथा व्यसायी भी आ गये हैं| अब तक 9 करोड़ से ज्यादा उद्यम रजिस्ट्रेशन जनरेट हो चुके हैं| कार्यशाला में सवाल-जवाब सेशन में कारोबारियों ने अपनी जिज्ञासाओं संबंधी प्रश्न किये गये, जिनका समाधान GeM विशेषज्ञ व स्टेट मैनेजर ट्रेनिंग मुजम्मिल कुरैशी द्बारा किया गया|  कार्यशाला का संचालन मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल  तथा आभार कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल द्बारा किया गया| बैठक में संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल सहित सहित कार्यकारिणी समिति सदस्यगण आशीष अग्रवाल, आशीष कालानी, श्याम कुमार बंसल ‌‘अप्पा‌’, राजेन्द्र मल्होत्रा, मनोज सरावगी, ताराचन्द गर्ग, आशीष जैन सहित सहित काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे| 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->