भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रथम आगमन पर होगा भव्य स्वागत: धर्मेन्द्र तोमर

-  आशीष अग्रवाल 26 और लाल सिंह आर्य 25 अगस्त को  आएंगे
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल 26 अगस्त बुधवार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य 25 अगस्त को ग्वालियर आयेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों के ग्वालियर प्रथत आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर बिटटू ने दी है।  
सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष अग्रवाल के 26 अगस्त को ग्वालियर आगमन एवं भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य के आज मंगलवार को प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें दोनों नेताओं के भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत का निर्णय लिया गया। दोनों नेताओं के ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लेकर महाराज बाड़ा तक कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल का पुलिस चौकी, डी.बी. मॉल, एन.सी.सी., राजा मानसिंह प्रतिमा, बी.पी.सी.एल. पेट्रोल पंप रेलवे स्टेशन, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, जमुना पार्क, इंडियन कॉफी हाउस, मोती तवेला, नदी गेट, राजीव प्लाजा, सुखसागर होटल, इंदरगंज चौराहा, गिर्राज जी मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर दौलतगंज, पाटनकर चौराहा, अग्रसेन पार्क दौलतगंज, पुलिस चौकी बाड़ा, विक्टोरिया मार्केट म्यूजियम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाड़ा, हेमू कॉलोनी चौराहा एवं मुखर्जी भवन पर कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजू पलैया, जवाहर प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी उपस्थित थे। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->