मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हो समस्याओं का निराकरण :आरटीआई एक्टिविस्ट संजय दीक्षित


*आरटीआई एक्टिविस्ट संजय दीक्षित की शिकायत पर भोपाल से बड़ी कार्रवाई, ग्वालियर-चंबल के महाप्रबंधकों पर विभागीय जांच के आदेश*

*ग्वालियर।* मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनता की शिकायतों पर हो रहे त्वरित निराकरण के क्रम में एक बड़ी खबर सामने आई है।

*मध्यप्रदेश आरटीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित* द्वारा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के महाप्रबंधकों द्वारा किये गए फर्जी भुगतानों और अनियमितताओं के खिलाफ की गई शिकायत को भोपाल मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है।

*मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल* के मुख्यालय, विकास भवन, अरेरा हिल्स से जारी आदेश *क्र. 7934 / 22 / ग्रासविप्रा / 2026 दिनांक 13/08/2026* के तहत -

*1. जांच दल गठित:* भोपाल ने मुख्य महाप्रबंधक (सागर संभाग) और मुख्य महाप्रबंधक (उज्जैन संभाग) का संयुक्त जांच दल बनाया है।

*2. वसूली के आदेश:* ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के महाप्रबंधकों के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित कर, किये गये गलत भुगतानों की वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं।

*3. आपकी शिकायत पर एक्शन:* आदेश में स्पष्ट रूप से संदर्भ दिया गया है - *"श्री संजय दीक्षित, मध्यप्रदेश आरटीआई फाउंडेशन, कार्यालय पाटनकर का बाड़ा, नेहरू पेट्रोल पम्प के पीछे, ए.बी. रोड, लश्कर, ग्वालियर का पत्र दिनांक 08.05.2026 एवं 15.07.2026"*

प्राधिकरण ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिकायत पत्रों में उल्लेखित तथ्यों की बिन्दुवार जांच कर संयुक्त जांच प्रतिवेदन, अभिमत सहित मुख्यालय को उपलब्ध करावें।

*संजय दीक्षित ने कहा* कि यह मुख्यमंत्री जी के जन विश्वास अभियान की जीत है। यदि ग्वालियर-चंबल में करोड़ों के सड़क घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश की गई, तो हम लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू तक जाएंगे।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->