सावन का पहला सोमवार 3 को, सुरक्षा में तैनात होंगे बड़ी संख्या में जवान

- दर्शन, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
ग्वालियर। पावन सावन मास के प्रथम सोमवार को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व दर्शन में परेशानी न हो, इसके लिए शिवालयों पर छह सैकड़ा से ज्यादा पुलिस लगाई गई है। क्योंकि सावन का पहला सोमवार होने से शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का भारी तांता लगेगा। भक्तों के उत्साह और आस्था को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाकचैबंद कर लिया है। 
सावन मास में भक्त बाबा का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार सुबह से ही शिवालयों पर पहुंचने शुरू हो जायेंगे। इसे देखते हुए पुलिस भी शिवालयों में तड़के से पहले ही तैनात कर देगी। जिससे जो व्यवस्था बनाई है उसे अमलीजामा पहनाया जा सके। बड़े शिवालयों पर सुरक्षा को देखते हुए 100 से 150 का बल लगाया जा रहा है, जो सुरक्षा के साथ ही यहां पर यातायात व्यवस्था बनाए रखेगा। सुप्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर पर डेढ़ सैकड़ा बल लगाया जा रहा है तो कोटेश्वर, धूमेश्वर, गिरवाई महादेव, गुप्तेश्वर, नलकेश्वर तथा अन्य बड़े मंदिरों पर एक सैकड़ा के करीब बल लगाया जाएगा। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में कांवड़ यात्रा पहुंचती है, इस दौरान सुरक्षा के लिए शहर की सड़कों पर भी पुलिस तैनात रहेगी। जिससे कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख देवस्थानों पर लगभग 600 पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों, मनचलों और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए सादा वर्दी में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे।

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->