राष्ट्रहित में एकजुटता के लिये पोरवाल वैश्यों का महाकुंभ 2 अगस्त को
ग्वालियर। ग्वालियर में आज वैश्य समाज के प्रमुख घटक इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के बैनर तले सामाजिक चेतना के लिये एकजुट होंगे। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के सभागार में आयोजित होने वाले पोरवाल समाज के महाकुंभ में देशभर से प्रतिनिधियों का आना शुरू हो चुका है। इसमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप्र भाजपा के वरिष्ठ नेता व आगरा के विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक राकेश अग्रवाल व फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पोरवाल शिरकत करेंगे। इस सामाजिक चेतना के महाकुंभ में सभी वैश्य समाज को एक साथ जोड़ना और समाज के साथ राष्ट्र की मुख्यधारा में कार्य करना भी एक उददेश्य हैं।
इसके अलावा मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, मप्र चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल सहित देशभर के वैश्य महासम्मेलन व इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के प्रमुख पदाधिकारी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जबकि अध्यक्षता इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष गोपालदास गंगराडे करेंगे। पोरवाल समाज के वैश्य सामाजिक चेतना के महाकुंभ के लिये देशभर से प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का आना शुरू हो गया है।
कहां कहां से आ रहे प्रतिनिधि
पोरवाल समाज के वैश्य चेतना के सामाजिक महाकुंभ के लिये दिल्ली, आगरा, मथुरा, इटावा, मैनपुरी, लखनऊ, कानपुर, इंदौर, भोपाल, खंडवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, जबलपुर के अलावा महाराष्ट्र के नासिक, अमरावती, नागपुर, पुणे, राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा आदि प्रमुख नगरों से सामाजिक बंधु आ चुके हैं।
इन मुददों पर होगी चर्चा
दो अगस्त को पोरवाल समाज के वैश्य महाकुंभ में सभी वैश्य समाज के लोगों को जोड़कर समाज हित में कार्य करने के साथ साथ युवाओं के रोजगार, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय में मार्गदर्शन पर चर्चा होगी। इसके अलावा व्यवसाय नेटवर्किंग, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता, सामाजिक कार्यक्रमों में प्राथमिकता, समाज में एक दूसरे से बेहतर संबंध और समय पर पीडित साथी की मदद करने पर भी चर्चा होगी। महाकुंभ में देश में अपनी 20 प्रतिशत आबादी के बाबजूद राजनैतिक मंचों में कम भागीदारी को कैसे बढ़ाये और लोकतंत्र को मजबूत करें इस पर भी चर्चा होगी।
महाकुंभ 12 बजे से शुरू होगा
दो अगस्त को दोपहर 12 बजे से चेंबर भवन में आयोजित इस पोरवाल वैश्य समाज के महाकुंभ में इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के महामंत्री व नगर निगम उपायुक्त रजनीश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक व एसडीएम मुरार नरेशचंद्र गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष विकास बोंदिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, युवा अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, ललित पुरवया, आशीष पोरवाल, देवेन्द्र पोरवाल, कोषाध्यक्ष टीसी गुप्ता, संगठन मंत्री संदीप, मीडिया प्रभारी गौरव पुखर, सहसचिव अर्पित गुप्ता, अनिल गुप्ता ब्रिटेनिया, महेन्द्र, आदेश, बृजेश, आशीष गुप्ता फार्मासिस्ट, इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजयकांत पोरवाल, जिलाध्यक्ष आशीष पोरवाल, समाज के वरिष्ठजन श्यामनरेश पोरवाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंदगुप्ता कोटा, लक्ष्मीनारायण पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र पोरवाल, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता कोटा, अनिल गुप्ता, गौरव पुरवार (केजरीवाल), संदीप पोरवाल, अशोक पोरवाल, अभिषेक पोरवाल, पुनीत पोरवाल, शिवम पोरवाल, अर्पित गुप्ता, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, शैंकी पोरवाल भिंड, मनोज पोरवाल, नितेंद्र गुप्ता शिवपुरी, सर्वेश गुप्ता इटावा, गणेश शंकर पोरवाल लखना, राजू पोरवाल अछलदा, अरविंद पोरवाल, योगेंद्र गगराडे इंदौर, आशीष गुप्ता इंदौर, कविता गुप्ता कोटा, पंकज पोरवाल एडवोकेट, आनंद गुप्ता औरेया, रामजी गुप्ता, अश्विनी पोरवाल, आशोक पोरवाल, आदेश पोरवाल, अनुशील पोरवाल, पूजा गुप्ता, दिनेश पोरवाल कानपुर आदि उपस्थित रहेंगे।