एसडीएम कार्यालय परिसर में हुआ सामूहिक पौधारोपण

ग्वालियर।  जिले में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा समाज की सहभागिता से शासकीय कार्यालय परिसरों में भी पौधारोपण कराया जा रहा है। इसी क्रम में सागरताल के समीप स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ किला के सेवादारों एवं संतजनों के सहयोग से सामूहिक पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण में गुरुद्वारा के संतजनों, एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप कुमार शर्मा तथा अन्य शासकीय सेवकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण और उनके नियमित रखरखाव का संकल्प भी लिया गया।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->