ऋषि गालव विश्वविद्यालय परिसर में जनसहयोग से 5 हजार पौधों का रोपण

ग्वालियर। शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ऋषि गालव विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के जनसहयोग से 5 हजार पौधों का वृहद स्तर पर रोपण किया गया। अभियान में एनसीसी कैडेट्स, दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा के सेवादार, जीवाजी विश्वविद्यालय, विभिन्न सामाजिक संगठन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधरोपण के लिए विश्वविद्यालय परिसर के खाली क्षेत्रों का चयन किया गया, जहां पौधों को 20 से 40 फीट की दूरी पर लगाया गया ताकि भविष्य में उनके समुचित विकास के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। इस दौरान आम, नीम, जामुन, बरगद, अंजीर और जामफल सहित फलदार एवं छायादार प्रजातियों के एक वर्ष से अधिक आयु के पौधे लगाए गए। इनमें बड़ी संख्या में पौधे नगर निगम तथा दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा द्वारा उपलब्ध कराए गए।  नगर निगम द्वारा इस वर्ष शहर के विभिन्न पार्कों, डिवाइडरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अब तक 30 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान जारी रहेगा, जिससे ग्वालियर का हरित क्षेत्र बढ़ाया जा सके।
नगर निगम अब जिला पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित इको हेरिटेज हिल को विकसित करने के लिए विशेष वृहद पौधरोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान में शहर के नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थी, शासकीय एवं निजी संस्थान भी भाग ले सकेंगे। नगर निगम ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है। नगर निगम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी है।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->