शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिये हरसंभव व्यवस्था कीः स्वपनिल वानखेड़े
- दतिया के जिला निर्वाचन अधिकारी बोले
दतिया। दतिया के कलेक्टर स्वपनिल वानखेड़े के अनुसार दतिया में उपचुनाव के लिये निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यापक व्यवस्था की गई थी। जिसके तहत गुरूवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पूरे निर्वाचन पर आब्र्जबर के साथ निगाह रखे थे।
स्वपनिल वानखेड़े ने एक विशेष चर्चा में बताया कि लगभग 70 प्रतिशत तक मतदान का प्रारंभिक अनुमान है। अपरान्ह 3 बजे तक 62 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका था। वानखेड़े ने बताया कि निर्वाचन के दौरान प्रशासन ने व्यापक सतर्कता बढ़ती, जिसके कारण कहीं भी झड़प व तनाव की सूचना नहीं मिली। एक दो जगह आपसी विवाद की शिकायत मिली भी तो प्रशासन व सुरक्षा बलों ने समझदारी से तनाव की स्थिति टाल दी। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वपनिल वानखेड़े ने बताया कि दतिया उपचुनाव के लिये हमने 291 मतदान केन्द्र बनाये थे, जिसमे 233 क्रिटिकल मतदान केन्द्र थे। इसके लिये हमने सीआरपीएफ के 1300 जवान, मप्र पुलिस के लगभग 800 व अन्य बलों सहित कुल 2500 जवान तैनात किये थे। मतगणना के लिये भी सारी व्यवस्था हो चुकी है, आज सभी ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व पहरे में रखी गई है। स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे सीसीटीव्ही भी लगाये गये हैं, जहां प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी निगाह रख रहे हैं।
मीडिया प्रतिनिधियों का आभार माना
जिला निर्वाचन अधिकारी स्वपनिल वानखेड़े ने दतिया उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिये सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार माना। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण मतदान के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया, जिससे मतदाताओं में भी बेहतर सकारात्मक सहयोग का संदेश गया।