लायंस क्लब ने सफाई मित्रों के लिए लगाया नेत्र परीक्षण शिविर
ग्वालियर। नगर निगम के बालभवन में लायंस क्लब द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चलित वैन में आधुनिक उपकरणों के द्वारा नगर निगम के सफाई मित्रों की आंखों की जांच की गई। साथ ही कर्मचारियों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
समर्पण चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, साथ ही इस अवसर पर मोबाइल नेत्र चिकित्सा वैन का लोकार्पण हुआ। नेत्र परीक्षण शिविर में निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव द्वारा किया गया। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि नगर निगम के सभी 66 वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिससे उनके कार्य स्थल पर ही उनकी आंखों का परीक्षण हो सकेगा।