लायंस क्लब ग्वालियर गालव ने किया वृक्षारोपण
ग्वालियर। पेड़ लगाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसी भावना को ध्यान मे रखते हुए लायंस क्लब ग्वालियर गालव के सदस्यों ने लिंक रोड पर ट्री प्लांटेशन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष यशवंत मैकले, सचिव मुकेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष विष्णु पांडे के साथ हिमेश दंडोतिया,अजय चोपड़ा राजेश बाबू , जोन चेयरपर्सन नितिन मिश्रा,विनोद शाक्य, जितेंद्र भदौरिया, मनीष बंसल, रिंकू कुशवाहा, संजय सिंघल, कमल कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लायंस लीडर्स ने कहा कि आज की सबसे ज्यादा जरूरत वृक्षारोपण की है। सभी शहर वासियों को आगे आकर पूरे शहर मे पौधे लगाने का अभियान चलाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम कुछ अच्छा दे पाए।