कांग्रेस ने दतिया की जनता को सिर्फ वोट बैंक समझा, भाजपा ने जनता की सेवा कीः हेमंत खण्डेलवाल

 
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्यों से भारतीय जनता पार्टी दतिया उपचुनाव में ऐतिहासिक विजयी प्राप्त करेगी। कांग्रेस ने दतिया की जनता को सिर्फ वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा ने जनता की सेवा कर विकासवाद की राजनीति को प्रमुखता दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को सेवढ़ा एवं भाण्डेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। जनता के विश्वास व आशीर्वाद से भाजपा दतिया उपचुनाव में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। भाजपा की जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं होगी, बल्कि यह वर्षों से जनता की सेवा, विकास और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का सम्मान होगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जुटा हुआ है। बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन पूरी मजबूती से कार्य कर रहा है। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और यही विश्वास पार्टी को प्रचंड जनादेश दिलाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी सुविधानुसार चुनावी गणित और दावे कर सकते हैं, लेकिन दतिया की जनता विकास और काम के आधार पर मतदान करती है। दतिया की जनता विकास कार्यों को गति देने के लिए एक बार फिर कमल खिलाकर विकासवाद की राजनीति पर अपनी मुहर लगाएगी। बैठकों के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायकघनश्याम पिरोनिया, सीताराम आदिवासी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख, रमेश आदिवासी सहित प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजलखन सिंह उपस्थित रहे। 

posted by Admin
3

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->