मैं पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक व्यापारी के संपर्क में हूंः मनोज अग्रवाल बाबा
ग्वालियर। मध्य प्रदेश चें बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में व्हाइट हाउस से कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा ने शनिवार को चेंबर के साथियों के साथ गांधीनगर, कुशलनगर, कांति नगर, अचलेश्वर एनक्लेव एवं राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी में सघन जनसंपर्क कर व्यापारियों को अपने समर्थन में वोट डालने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि मैं पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक व्यापारी के संपर्क में हूं एवं उनके सुख-दुख में साथ खड़ा हूं। मैं अपने व्यापारी भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि मुझे एक बार सेवा करने का मौका प्रदान करें। वही चेंबर के सदस्य प्रवीण गुप्ता ने बताया कि व्हाइट हाउस से कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा एक मेहनती युवा है और वह सतत व्यापारियों के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कुछ मतों से कुछ कमियों के चलते मनोज पराजित हुए थ, जिन्हें कोषाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा द्वारा दूर कर दिया गया है और मैं मतदाताओं से अपील करता हूं की मनोज अग्रवाल को एक बार सेवा का मौका अवश्य दें।