आईजी सक्सेना ने किया एसपी ऑफिस का औचक निरीक्षण

ग्वालियर। पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। आईजी का यह विस्तृत निरीक्षण आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा। निरीक्षण के पहले दिन आईजी कार्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं में पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। 
आईजी अरविंद सक्सेना ने निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैदानी स्तर पर काम करने वाले जवानों और कर्मचारियों का कल्याण पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के दौरान आईजी ने दफ्तर की विभिन्न शाखाओं में फाइलें खंगालने के साथ ही दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को मिलने वाली अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है और इसमें देरी क्यों हो रही है, इसकी बारीकी से जानकारी ली गई। पुलिस विभाग को मिलने वाले शासकीय बजट का प्रयोग किस तरह और किन मदों में किया जा रहा है, इसके वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई। तीन दिवसीय इस निरीक्षण के दौरान आईजी एसपी ऑफिस की अन्य शाखाओं, मालखाना और थानों के रिकॉर्ड का भी विश्लेषण करेंगे, ताकि जिले की पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया जा सकें।

posted by Admin
39

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->