संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह एवं सहायक संचालक शशांक विरेही का नागरिक अभिनंदन, दी विदाई

ग्वालियर। प्रबुद्ध नागरिक मंच एवं रमन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहायक संचालक शशांक विरेही के स्थानांतरण पर रविवार को नागरिक अभिनंदन एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा जगतगुरु अखाड़ा परिषद के संस्थापक जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज रहे। दीप प्रज्जवलन और अतिथि स्वागत के बाद प्रबुद्ध नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित किया। रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक हरिओम गौतम ने स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विनोद सिंह एवं शशांक विरेही ने अपने कार्यकाल में प्रशासन और समाज के बीच उत्कृष्ट समन्वय स्थापित किया। नशामुक्ति अभियान एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में दोनों का योगदान उल्लेखनीय रहा और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य अतिथि जगतगुरु आनंदेश्वर महाराज ने कहा कि समाज और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ही जनकल्याण के कार्य सफल होते हैं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदाई उद्बोधन में संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने ग्वालियरवासियों, प्रबुद्ध नागरिक मंच और रमन शिक्षा समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की आत्मीयता और अपनापन हमेशा याद रहेगा। सहायक संचालक शशांक विरेही ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों के सहयोग से कई जनहित के कार्य पूरे हुए। यह सम्मान सदैव प्रेरणा देगा। समारोह में गायत्री परिवार के आनंदपाल सिंह भदौरिया, जय नारायण श्रीवास्तव, रामलखन शर्मा, किंकर पाल सिंह जादौन, परमानंद श्रीवास, चंदन कुशवाहा, राजकुमार आर्य, द्रौपदी जायसवाल, आकाश खरे, गिर्राज सिंह, आदित्य श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->