कायस्थ बंधुओं ने पौधारोपण का संकल्प लिया

ग्वालियर। हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर पर कायस्थ बंधुओं ने एकत्रित होकर इस बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। 
संस्था के अध्यक्ष अभय चैधरी ने बताया कि धरती को हरा भरा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। हम लोगों का कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण का संरक्षण करें और पौधारोपण के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सोमवार को कार्यक्रम में कायस्थ बंधुओं के वैवाहिक वर्षगांठ और जन्मोत्सव को मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव एवं एडवोकेट सुरेंद्र कुमार खरे ने किया। कार्यक्रम में अशोक निगम, केपी श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, देवशरण श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, संजीव कुलश्रेष्ठ, नवीन चैधरी, गौरव कुलश्रेष्ठ, उदय श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, शशिकांत भटनागर, वैभव श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, विजय सक्सेना, सुभाष सक्सेना, कृष्णा श्रीवास्तव, वरुण सक्सेना आदि उपस्थित थे। 
इनकी वैवाहिक वर्षगांठ मनी
अरुण रश्मि कुलश्रेष्ठ, राजेश्वर राव संध्या श्रीवास्तव, श्याम वंदना श्रीवास्तव, एड.सुरेंद्र कुमार किरण खरे, मुकेश सीमा भटनागर, रामजीलाल कुलश्रेष्ठ, बी.डी. कुलश्रेष्ठ, उमेश कुमार सक्सेना, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, आलोक सक्सेना नयन वंदना श्रीवास्तव, सुभाष आशा श्रीवास्तव, डॉक्टर उदय नारायण श्रीवास्तव।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->