चेंबर चुनावः क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों सुरेश बंसल और राकेश अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

ग्वालियर। मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स में होने जा रहे चुनाव को देखते हुए क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है। क्रिएटिव हाउस द्वारा पांच प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतर गया है। अध्यक्ष पद खाली रखा गया है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्रिएटिव हाउस निर्दलीय एवं स्वतंत्रत उम्मीदवार वर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल को भीतर से समर्थन दे सकता है। क्रिएटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल एवं संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड वाले ने शुक्रवार को बसंत विहार में सघन जनसंपर्क किया। संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल का कहना है कि मेरी सर्वप्रथम प्राथमिकता रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना, क्योंकि शहर से थोड़ी दूरी पर साडा क्षेत्र  विकसित हो रहा है। हम चुनाव जीतने के बाद प्रशासन और साडा क्षेत्र के अधिकारियों से चर्चा करके तथा व्यापारियों की राय लेकर साडा क्षेत्र में सेक्टर वाइज व्यापारियों को स्थान उपलब्ध कराएंगे तथा ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था भी करने की कोशिश करेंगे। वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शहर के अंदर अग्नि दुर्घटनाएं बढ़ी हैं हम प्रशासन से चर्चा करके छोटी-छोटी गलियों में पानी की पाइपलाइन डलवाएंगे जिससे गलियों में जहां फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकती है वहां पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंच सकें। 
वहीं संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड वालों ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता शहर की यातायात एवं फायर पानी सप्लाई पाइप लाइन डलाने का महत्वपूर्ण कार्य सर्वप्रथम किया जाएगा उसके बाद चेंबर में एक नई दिशा देने के लिए एजेंडा भी तैयार किया जाएगा।

posted by Admin
39

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->